You are currently viewing मदरसे के सेप्टिक टैंक में दफ्न था खौफनाक राज! मासूम छात्र के साथ हैवानियत की कहानी, जो रूह कंपा देगी

मदरसे के सेप्टिक टैंक में दफ्न था खौफनाक राज! मासूम छात्र के साथ हैवानियत की कहानी, जो रूह कंपा देगी

नयागढ़: ओडिशा के एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नाबालिग छात्र की उसके ही सीनियर छात्रों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या से पहले छात्र के साथ लंबे समय तक यौन उत्पीड़न किया गया और फिर दरिंदगी की हदें पार करते हुए शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया। इस दिल दहला देने वाली वारदात के सिलसिले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, कटक जिले का रहने वाला पीड़ित छात्र नीलमणि स्थित मदरसे में तालीम हासिल कर रहा था। यहां एक सीनियर छात्र उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, दरिंदगी का यह खौफनाक खेल 31 अगस्त को शुरू हुआ, जब दो छात्रों ने पहले उसका यौन शोषण किया और फिर उसे मृत समझकर मदरसे के एक सुनसान बाथरूम के अंदर बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।

लेकिन उस रात छात्र किसी तरह बच निकला। यह बात जब आरोपियों को पता चली तो उन्होंने उसे खत्म करने की ठान ली। 2 सितंबर को, मदद करने के बहाने दो छात्रों ने उसे फिर से उसी जगह पर बुलाया, जहां तीन और छात्र पहले से मौजूद थे। पांचों ने मिलकर कथित तौर पर दोबारा उसका यौन शोषण किया और फिर गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जुर्म पर पर्दा डालने के लिए शव को एक बार फिर उसी टैंक में फेंक दिया गया।

मामले के खुलासे के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने बताया कि गवाहों के बयानों और सबूतों के आधार पर 12 से 15 साल की उम्र के सभी पांचों नाबालिगों को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, मदरसा प्रबंधन ने सभी आरोपी छात्रों के नाम अपने रिकॉर्ड से हटा दिए हैं। फिलहाल, आगे की कार्यवाही के लिए यह मामला किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

horrifying secret was buried