You are currently viewing हिमाचल में भीषण हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, वाहन के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौत- कई घायल

हिमाचल में भीषण हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, वाहन के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौत- कई घायल

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। आनी उपमंडल के श्वाड में शकेलड़ के पास एक निजी बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करसोग से आनी की ओर जा रही एक निजी बस श्वाड के पास पहुंची तो अचानक चालक का नियंत्रण छूट गया और बस खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कितने यात्री सवार थे और घायलों की संख्या क्या है। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खराब सड़कों, तेज रफ्तार और वाहनों की अधिक संख्या इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Horrible accident in Himachal, bus fell into 200 feet deep gorge