जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कास्मेटॉलजी की ओर से हेयर कलरिंग व हेयर स्पा विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन स्ट्रीक्स से हेयर एक्सपर्ट राहुल व जतिन उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत कियाा।
इस वर्कशाप में उन्होंने छात्राओं को कलर के सिद्धांतों एवं अंतरराष्ट्रीय हेयर कलर चार्ट की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के साथ अंडरटोन व करैक्टिव टोन्स की भी जानकारी सांझा की। एक्सपर्टस ने ग्लोबल हेयर कलरिंग की पूरी प्रक्रिया व हेयर स्पा की पूरी तकनीक छात्राओं को करके दिखाई। छात्राओं ने उनसे कई सवाल भी पूछे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा श्रीमती मुक्ति अरोड़ा, सुश्री अदिति व सुश्री तृषा भी उपस्थित थे।
HMV’s cosmetology department conducted one day workshop




