You are currently viewing HMV की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में लिया भाग, मिशन चंद्रयान का गहन अध्ययन करने का मिला अवसर

HMV की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में लिया भाग, मिशन चंद्रयान का गहन अध्ययन करने का मिला अवसर

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग फिजिक्स के चंद्रयान विपनेट क्लब तथा इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्त्वावधान में डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।

यह क्विज प्रतियोगिता चंद्रयान 3 पर आधारित थी जिसमें विभिन्न कक्षाओं की 60 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता से छात्राओं को मिशन चंद्रयान का गहन अध्ययन करने का अवसर प्राप्त हुआ।

छात्राओं के साथ प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया तथा फिजिक्स फैकल्टी सदस्यों ने भी इसमें भाग लिया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा इस प्रकार की अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की प्रेरणा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Om Visa (@om_visa)

HMV students took part in the national level quiz competition, got the opportunity to study Chandrayaan Mission in depth.