You are currently viewing HMV की छात्राओं का GNDU में डंका, बी.कॉम परीक्षा में पहले तीनों स्थानों पर जमाया कब्जा

HMV की छात्राओं का GNDU में डंका, बी.कॉम परीक्षा में पहले तीनों स्थानों पर जमाया कब्जा

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय (HMV) की बी.कॉम सेमेस्टर-6 की छात्राओं ने जीएनडीयू के मई 2025 के परीक्षा परिणाम में पहले तीन स्थानों पर कब्जा करके कालेज का नाम रोशन किया है। शामली शर्मा ने 2100 में से 1739 अंक लेकर प्रथम, हर्षदीप कौर ने 1685 अंक लेकर द्वितीय, श्रुति मल्हन ने 1670 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त खुशी गोगना व तान्या वर्मा ने क्रमश: 1618 व 1617 अंक लेकर मेरिट स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं व विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली को बधाई दी तथा भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. काजल पुरी व श्रीमती सविता महेंद्रू भी उपस्थित थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

HMV students shine in GNDU