जालंधर (अमन बग्गा): एच.एम.वी. इनोवेशन काउंसिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत पहल के वीडियो कांफ्रेंस लांच में भाग लिया। इनोवेशन काउंसिल के सभी सदस्यों और लगभग 160 छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के मार्गदर्शन अधीन कांफ्रेंस में वर्चुअल तौर पर भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं पर ध्यान केन्द्रित करके एक मजबूत राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रचनात्मक, नवोन्मेषी होने और देश के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इसे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक योग्य कदम बताया और आश्वासन दिया कि एचएमवी छात्राओं को इस मंच के माध्यम से अपने विचार सांझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

कांफ्रेंस में डॉ. अंजना भाटिया, सुशील कुमार, नवनीता, डॉ. सिमी, हरप्रीत, आशीष चड्ढा, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. जसप्रीत, तरुण महाजन, विधु वोहरा, अरविंद चंदी भी उपस्थित थे।


खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
HMV IIC Attended Virtually the launch of Viksit Bharat @2047







