जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय को केंद्र सरकार के साइंस एंड टेक्नालिजी विभाग की ओर से डीएसटी क्यूरी ग्रांट प्रदान की गई है। इस स्कीम के अन्तर्गत साइंस के पीजी विभागों को साइंस एंड टेक्नालिजी विभाग भारत सरकार की ओर से रिसर्च फंडिंग प्रदान की जाएगी।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि जीएनडीयू अमृतसर के अन्तर्गत कालेजों में से यह ग्रांट प्राप्त करने वाला एचएमवी पहला कालेज बन गया है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने बताया कि प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया द्वारा स्क्रीनिंग के पहले राउंड में दी गई प्रेजेंटेशन के तहत प्रोजैक्ट एडवाइजरी कमेटी ने यह ग्रांट प्रदान की है।

पीजी साइंस विभागों को उपकरण खरीदने के लिए तीन वर्ष की अवधि के लिए नॉन रेकरिंग ग्रांट दी गई है। इसके अतिरिक्त साइंस शिक्षा के सर्वपक्षीय विकास के लिए रेकरिंग ग्रांट भी दी गई है। इसमें विशेष जोर पोस्ट ग्रैजुएट एवं रिसर्च स्तर की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग पर दिया जाएगा ताकि साइंस शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया, सहायक कोआर्डिनेटर सुश्री हरप्रीत कौर, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डीन साइंस फैकल्टी श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती सलोनी शर्मा, डॉ. जतिंदर कुमार, डॉ. गगनदीप तथा पूरी साइंस फैकल्टी को बधाई दी तथा कहा कि साइंस विभाग से देश के लिए बेहतरीन महिला वैज्ञानिक निकलते रहेंगे।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
इस स्कीम के अन्तर्गत कालेज विभिन्न उपकरण खरीद कर छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा। इसके तहत विभिन्न कालेजों की छात्राओं को साइंस विभागों में रिसर्च के विभिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे। डॉ. अंजना भाटिया ने बताया कि इस ग्रांट के साथ ही पोस्ट ग्रैजुएट टीचिंग के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद तथा डीएवी मैनेजमेंट तथा लोकल एडवाइजरी कमेटी के सभी मैंटर्स का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य श्री वाई.के. सूद, श्री कुंदन लाल अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र सेठ तथा श्री सुधीर शर्मा उपस्थित थे।
View this post on Instagram
hmv-gets-dst-curie-grant-from-centre-government-will-provide-research-funding-to-pg-science-departments







