You are currently viewing दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म भारत में नहीं होगी रिलीज, White Hill Studios ने किया ऐलान

दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म भारत में नहीं होगी रिलीज, White Hill Studios ने किया ऐलान

चंडीगढ़: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर लगातार विवाद जारी है। इस बीच, फिल्म के निर्माता व्हाइट हिल स्टूडियोज ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। व्हाइट हिल स्टूडियोज ने एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि ‘सरदार जी 3’ फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी।

व्हाइट हिल स्टूडियोज ने अपने बयान में लिखा है कि फिल्म ‘सरदार जी 3’ और फिल्म की कोई भी प्रचार सामग्री भारत में रिलीज नहीं की जाएगी। निर्माताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म की शूटिंग मौजूदा हालातों से पहले ही पूरी हो चुकी थी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले के बाद कोई भी पाकिस्तानी कलाकार फिल्म में शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म पर निर्माताओं के करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। व्हाइट हिल स्टूडियोज ने कहा कि वे देश के साथ मजबूती से खड़े हैं और जब तक हालात सामान्य नहीं होते, वे भारत में फिल्म रिलीज नहीं करेंगे।

बता दें कि दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया और उसमें दिलजीत के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर मुख्य भूमिका में दिखाई दीं। दरअसल, पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के बावजूद, हानिया आमिर के साथ इस फिल्म में 3 और पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं, जिसके चलते अब यह फिल्म भारत को छोड़कर विदेशों में रिलीज होने जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

his film of Diljit Dosanjh will not be released in India