You are currently viewing हिमाचल में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

हिमाचल में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सरकाघाट-जामनी-दुर्गापुर सड़क पर मसेरन तालगरा के पास हुआ। बस जामनी से सरकाघाट की ओर जा रही थी, जब अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे।

हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Himachal 5 people died