You are currently viewing HMV में रागिनी आडीटोरियम के नवीकरण हेतु हवन यज्ञ का आयोजन

HMV में रागिनी आडीटोरियम के नवीकरण हेतु हवन यज्ञ का आयोजन

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय में रागिनी आडीटोरियम के नवीकरण हेतु कार्य आरंभ करने के संदर्भ में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। बतौर मुयातिथि श्री सुधीर शर्मा उपस्थित थे।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने श्री सुधीर शर्मा, कालेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्यों के साथ यज्ञ सपन्न किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने संबोधित करते हुए कहा कि एचएमवी ऐसी संस्था है जहां सपनों को सिर्फ देखा ही नहीं जाता बल्कि उन्हें सच में भी बदला जाता है। यह सब सारे एचएमवी परिवार की संयुक्त कोशिशों का नतीजा होता है। श्री सुधीर शर्मा ने कहा कि सच्चे मन व सपर्ण के साथ किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। इसके नतीजे सदा ही सकारात्मक होते हैं।

सुधीर शर्मा ने रागिनी आडीटोरियम के नवीकरण के कार्य का उद्घाटन किया तथा पूरे स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। यज्ञ की विधि संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने सपन्न करवाई। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

Havan Yagya organized for renovation of Ragini Auditorium in HMV