You are currently viewing देश और कॉलेज का नाम रोशन करने वाली सिल्वर गर्ल हरमिलन बैंस पहुंची HMV, ढोल की थाप पर हुआ भव्य स्वागत

देश और कॉलेज का नाम रोशन करने वाली सिल्वर गर्ल हरमिलन बैंस पहुंची HMV, ढोल की थाप पर हुआ भव्य स्वागत

जालंधर (अमन बग्गा): हरमिलन बैंस ने एशियन Games में 1500 मीटर व 800 मीटर में सिल्वर मैडल देश के नाम किया। हरमिलन बैंस हंसराज महिला महाविद्यालय में एम.ए. इंग्लिश की छात्रा है।

एचएमवी पहुंचने पर हरमिलन बैंस का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, श्रीमती अरुणिमा सूद, श्री वाई.के. सूद, श्री कुन्दन लाल अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र सेठ व श्री सुधीर शर्मा उपस्थित थे।

ढोल की थाप पर हरमिलन का स्वागत किया गया। हरमिलन के माता-पिता भी उसके साथ थे। एचएमवी के प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लांटर व फुलकारी भेंट कर उसका स्वागत किया। हरमिलन बैंस की परफारमेंस की याद को तरो ताजा रखने के लिए एक पौधा भी लगाया गया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने हरमिलन को समानित किया तथा छात्राओं से प्रेरणा लेने की बात की। हरमिलन ने भावुक होते हुए कहा कि एचएमवी आने पर इतने भव्य स्वागत से वह काफी खुश है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

एचएमवी उसके लिए बहुत लक्की रहा है जहां दाखिला लेते हुए उसने एशियन गेस में दो सिल्वर मैडल जीते। हरमिलन ने ढोल की थाप पर भंगड़ा भी डाला।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डीएवी प्रबन्धकर्मी समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी की निरंतर स्पोर्ट के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने स्पोर्टस विभाग के फैकल्टी सदस्यों डॉ. नवनीत, श्रीमती रमनदीप कौर और प्रगति को भी बधाई दी। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Harmilan Bains the silver girl who brought glory to the country and the college reached HMV grand welcome to the beat of drums