
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ‘लेडी कपिल देव’ के बाद अब एक और दमदार नाम मिल गया है— ‘थॉर’। यह नया नाम उन्हें टीम की साथी खिलाड़ियों हरलीन दयोल और जेमिमा रोड्रिग्ज ने दिया है, जिन्होंने कप्तान के लिए एक जबरदस्त रैप सॉन्ग भी तैयार किया है।
“ये कौर नहीं थॉर है” बोल वाले इस रैप का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि यह जोशीला रैप गीत वर्ल्ड कप जीतने से पहले ही बना लिया गया था, लेकिन इसे टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद शेयर किया गया है। इस रैप में टीम की जीत को लेकर जबरदस्त आत्मविश्वास झलकता है और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को दुनिया का सबसे बेस्ट प्लेयर बताया गया है।
वीडियो में हरलीन दयोल और जेमिमा रोड्रिग्ज पूरे जोश में रैप करते हुए हरमनप्रीत को ‘सिक्स लगाने वाली कैप्टन’ बताती हैं।
रैप के बोल हैं:
“नाम के पीछे कौर है… लोग कहते हैं इसे थॉर है… पंजाबियों की शान है… यह लड़की शक्तिमान है।”
इसके बाद दोनों खिलाड़ी खूब ठहाके लगाती हैं और पूरे यकीन के साथ कहती हैं कि वर्ल्ड कप तो हम ही लेकर जाएंगी।
View this post on Instagram


Harmanpreet gets a new name








