
चंडीगढ़: पंजाब में भीषण बाढ़ के कारण जहां कई स्कूल अभी भी बंद हैं, वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी आई है। राज्य में एक और सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है।
दरअसल, पंजाब सरकार ने 12 सितंबर को सारागढ़ी दिवस के अवसर पर छुट्टी का ऐलान किया है।

हालांकि, यह छुट्टी पंजाब सरकार द्वारा जारी कैलेंडर नोटिफिकेशन संख्या 06/01/2024-2 पी. पी. 3/677 के तहत एक ‘आरक्षित अवकाश’ के तौर पर रहेगी, जिसका लाभ मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।
इस छुट्टी के साथ ही कर्मचारियों को एक लंबा वीकेंड भी मिल गया है। 12 सितंबर (शुक्रवार) की छुट्टी के बाद शनिवार और फिर रविवार का अवकाश रहेगा। इस तरह लगातार तीन छुट्टियों के चलते कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
View this post on Instagram


Government employees are in luck




