You are currently viewing Google लाया खास ट्रिक, क्या आपने जाना स्मार्टफोन के साथ होली खेलने का तरीका ?

Google लाया खास ट्रिक, क्या आपने जाना स्मार्टफोन के साथ होली खेलने का तरीका ?

नई दिल्ली: होली के त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने एक खास तरीका अपनाया है। दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनी गूगल ने एक ट्रिक डिवेलप की है, जिससे कोई भी अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ होली खेल सकता है। जब आप गूगल पर ‘होली’ सर्च करेंगे, तो पेज पर सर्च रिजल्ट के साथ रंगों से भरी टोकरियां दिखेंगी। इन टोकरियों पर टैप करने से डिवाइस (स्मार्टफोन या लैपटॉप) की स्क्रीन पर रंग छिड़क जाता है। आप लगातार टैपिंग करके पूरे सर्च पेज को अलग-अलग रंगों से भर सकते हैं।

गूगल की यह खास ट्रिक मोबाइल और बेव, दोनों गूगल पेज के लिए उपलब्ध है। इसे ऐंड्रॉयड और आईओएस, दोनों यूजर ऐक्सेस कर सकते हैं। इस ट्रिक से सिर्फ सर्च पेज पर रंग भर सकते हैं। यह अन्य डिस्प्ले पार्ट्स के लिए उपलब्ध नहीं है। स्मार्टफोन या लैपटॉप की स्क्रीन के साथ होली खेलने की इस यूनीक ट्रिक को गूगल इंडिया ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस ट्वीट में गूगल ने स्मार्टफोन/डेस्कटॉप की स्क्रीन के साथ होली खेलने का तरीका बताया है। नीचे जानें ट्रिक:

1- गूगल सर्च पर जाएं।
2- इसके बाद हिंदी या इंग्लिश में होली टाइप कर सर्च करें।
3- सर्च पेज पर दिख रही रंगों से भरी टोकरियों पर टैप करें।
4- स्क्रीन पर लगातार टैप करते रहें।
5- अपनी स्क्रीन को जितने चाहें उतने रंगों से भर सकते हैं।