नई दिल्ली: जो बाइडेन प्रशासन ने भारतीयों के लिए H-1B वीजा पर ढील देने का फैसला किया है। इससे भारतीयों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाना और वहां रहकर काम करना और आसान हो जाएगा। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले से परिचित तीन लोगों के अनुसार, भारत सहित दुनियाभर के देशों के कुशल श्रमिकों को अमेरिका में प्रवेश देने और वहां ठहरने में मदद करने के उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी की इस सप्ताह की राजकीय यात्रा के दौरान वीजा नियमों में ढील का ऐलान हो सकता है।

एक सूत्र ने कहा,अमेरिकी विदेश विभाग गुरुवार को जल्द ही घोषणा कर सकता है कि एच-1बी वीजा पर कुछ भारतीय और अन्य विदेशी कामगार अमेरिका में उन वीजा को नवीनीकृत करा सकेंगे, जिन्होंने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। सूत्र के मुताबिक, यह एक पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे आने वाले वर्षों में विस्तारित किया जा सकता है।
बता दें कि भारतीय नागरिक अमेरिका में एच-1बी वीजा के सबसे बड़े उपयोगकर्ता हैं। वित्तीय वर्ष 2022 में अमेरिका में लगभग 442,000 एच-1बी वीजा धारक श्रमिकों में से 73% अकेले भारतीय नागरिक हैं। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा, “हम सभी मानते हैं कि हमारे लोगों की गतिशीलता हमारे लिए एक बड़ी संपत्ति है और इसलिए हमारा लक्ष्य इसे एक तरह से बहुमुखी तरीके से अपनाना है। विदेश विभाग पहले से ही चीजों में बदलाव लाने के लिए रचनात्मक तरीके खोजने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहा है।”
Good News: Staying in US on H-1B visa will be easier Biden administration going to relax rules








