नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। आज इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपये सस्ता हो गया है। LPG सिलेंडर के रेट में कोलकाता में 182 रुपये रेट में कमी हुई है तो मुंबई में 190.50 रुपये, जबकि चेन्नई में 187 रुपये कमी की गई है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है।
Good News: LPG cylinder becomes cheaper, the price has reduced by so much from today




