You are currently viewing अयोध्या के राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, IRCTC ने लिया यह फैसला

अयोध्या के राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, IRCTC ने लिया यह फैसला

नई दिल्ली: श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अयोध्या धाम यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को पठानकोट, जालंधर, लुधियाना से चंडीगढ़ होते हुए विशेष पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें 7 रातें और 8 दिन शामिल हैं। इसके साथ ही पर्यटकों को 5 धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे। इस पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी ने बुकिंग शुरू कर दी है। यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराया जाएगा।

आईआरसीटीसी ट्रेन के सभी कोच थर्ड एसी हैं, जिसमें दो श्रेणियां रखी गई हैं। यह ट्रेन अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली से हरिद्वार तक चलेगी। इसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, अयोध्या धाम और प्रयागराज के विशेष तीर्थ स्थल भी शामिल हैं।

भारत दर्शन ट्रेन में यात्रा करने के फायदे

■ भारत दर्शन ट्रेन में थर्ड एसी पक्का टिकट

■ रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान आवास की व्यवस्था।

■ यात्रा के दौरान परिवहन की सुविधा।

■ कई छोटे स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा।

■ हर कोच में एक सुरक्षा गार्ड तैनात होता है।

■ यात्रा के बाद एलटीए प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

■ आईआरसीटीसी अपनी वेबसाइट और एजेंटों से बुकिंग की सुविधा।

■ आईआरसीटीसी बुकिंग की सुविधा सेक्टर-34 स्थित हेड ऑफिस पर भी उपलब्ध है।

बुकिंग के लिए लोगों को IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर विजिट करना होगा।

Good news for devotees going to Ayodhya’s Ram temple, IRCTC took this decision