You are currently viewing धड़ाम हुआ सोना-चांदी: एक ही दिन में 4,000 रुपए टूटी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता; जानें आज के ताजा Rates

धड़ाम हुआ सोना-चांदी: एक ही दिन में 4,000 रुपए टूटी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता; जानें आज के ताजा Rates

नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में भारी उठा-पटक का दौर जारी है। बुधवार को जहां सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखी गई थी, वहीं गुरुवार को बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुएं औंधे मुंह गिर गईं। सबसे बुरा हाल चांदी का रहा, जिसमें 4,000 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोना भी करीब 1,000 रुपये सस्ता हो गया है।

चांदी की कीमतों में गुरुवार को ‘क्रैश’ (Silver Price Crash) जैसी स्थिति देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव दोपहर 2:30 बजे तक 4,223 रुपये (2.23%) की भारी गिरावट के साथ 1,78,129 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार शाम चांदी 1,78,190 रुपये पर बंद हुई थी। लेकिन गुरुवार सुबह यह 2,477 रुपये सस्ती होकर 1,75,713 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली।

चांदी के साथ-साथ सोने के दाम (Gold Rate Fall) भी नीचे आए हैं। एमसीएक्स पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले सोने का भाव 835 रुपये टूटकर 1,29,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। आईबीजेए (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना बुधवार को 1,28,214 रुपये पर बंद हुआ था, जो गुरुवार सुबह 459 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए रेट्स में 3 फीसदी जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होता है। ज्वेलरी खरीदते समय आपको यह टैक्स और शुल्क अलग से चुकाना होगा, जिससे फाइनल कीमत बढ़ जाती है।

Gold and silver prices plummet: Silver prices fell by 4000 rupees in a single day