You are currently viewing बड़ी खबर: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, दिल्ली आते ही क्राइम ब्रांच ने दबोचा

बड़ी खबर: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, दिल्ली आते ही क्राइम ब्रांच ने दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

कनाडा से लौटते ही चढ़ा हत्थे जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर बंधु मान सिंह जैसे ही कनाडा से दिल्ली वापस लौटा, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस को उसकी मूवमेंट के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह जाल बिछाया गया था।

गोल्डी ढिल्लों गैंग का है गुर्गा पुलिस जांच में सामने आया है कि बंधु मान सिंह कुख्यात गोल्डी ढिल्लों गैंग का एक बड़ा अपराधी है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं।

हथियार बरामद गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अत्याधुनिक चाइनीज पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके दिल्ली आने का असली मकसद क्या था।

Gangster who opened fire at Kapil Sharma’s cafe in Canada arrested