जालंधरः अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ माडल टाऊन में अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं गायक हंसराज हंस ने भी अपने बेटे युवराज हंस के साथ मतदान किया। जिक्रयोग्य है कि हंसराज हंस भाजपा की ओर से दिल्ली के उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे।

वहीं माडल टाऊन में ईवीएम खराब होने के कारण हुई लोगों को परेशानीः माडल टाऊन के बूथ नं. 24 पर ईवीएम खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ईवीएम खराब होने के कारण करीब 30 मिनट तक वोटिंग रुकी रही। जिसके बाद कई लोगों बिना वोटिंग किये ही वापस चले गए और कई अपने मत का प्रयोग करने के लिए इंतजार करते दिखे।




