You are currently viewing सुखबीर बादल और बीबी जागीर कौर ने संगठनात्मक ढांचे में किया विस्तार

सुखबीर बादल और बीबी जागीर कौर ने संगठनात्मक ढांचे में किया विस्तार

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए पार्टी के कुछ और वरिष्ठ नेताओं को इसमें शामिल किया है। स. रजिंदर सिंह नागरा जालंधर और स. गुरदयाल सिंह निझर जालंधर को पार्टी का मीत प्रधान नियुक्त किया गया है। इसी तरह स. सुखपालवीर सिंह जलालाबाद, श्री ऊम प्रकाश कम्बोज. स. किकर सिंह जला लखे के जलालाबाद और डॉ. जंगीर सिंह जलालाबाद को पार्टी का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी तरह खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से शिअद प्रत्याशी बीबी जागीर कौर ने भी स्त्री अकाली दल में आज संगठनात्मक ढांचे में विस्तार किया। पार्टी दफ्तर में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बीबी रुपिंदर कौर रुपा को सलाहकार और प्रधान जिला तरन तारन, बीबी कुलवंत कौर जहागीर को मीत प्रधान, डॉ. पवित्रपाल कौर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर और डॉ. सुहानी डोडा को स्त्री अकाली दल का सलाहकार नियुक्त किया गया है।