
जयपुर: दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायसर थाना क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास एक ट्रक और एक तूफान जीप की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें नवविवाहित दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। इस हादसे में छह अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तूफान जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश से शादी करके वापस लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे, जब उनकी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
View this post on Instagram

five people including the bride and groom died




