You are currently viewing FIFA ने AIFF से निलंबन हटाया, भारत करेगा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी

FIFA ने AIFF से निलंबन हटाया, भारत करेगा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी

नई दिल्‍ली: फुटबॉल की सर्वोच्‍च संस्‍था ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ से निलंबन हटा दिया है। शीर्ष ईकाई ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। फीफा ने 17 अगस्‍त को तीसरी पार्टी के हस्‍तक्षेप के कारण एआईएफएफ को निलंबित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने प्रफुल पटेल को हटाया और एआईएफएफ संचालित करने के लिए प्रशासकों की समिति नियुक्‍त की। एआईएफएफ को निलंबित करने के एक सप्‍ताह बाद फीफा ने भारतीय फुटबॉल जगत को बड़ी राहत दी है।

फीफा ने अपने बयान में कहा, ‘फीफा परिषद के ब्‍यूरो ने निलंबन हटाने का फैसला किया जो तीसरी पार्टी के हस्‍तक्षेप के कारण अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर लगाया गया था। फीफा को इस बात की पुष्टि मिलने के बाद निर्णय लिया गया था कि एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए स्थापित प्रशासकों की समिति के जनादेश को समाप्त कर दिया गया था और एआईएफएफ प्रशासन ने एआईएफएफ के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया था। फीफा और एएफसी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और समय पर चुनाव आयोजित कराने के लिए एआईएफएफ का समर्थन करेंगे।’

FIFA lifts suspension from AIFF, India to host U-17 Women’s World Cup 2022