
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां विजयनगर थाना क्षेत्र में एक कुत्ता प्रेमी महिला को आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर एक व्यक्ति ने बेरहमी से पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी 30 सेकंड के भीतर महिला को 8 बार थप्पड़ मारता दिख रहा है।
यह घटना शुक्रवार देर रात ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव सोसाइटी में हुई। पीड़ित महिला की पहचान यशिका शुक्ला के रूप में हुई है, जो नियमित तौर पर कुत्तों को खाना खिलाती हैं। यशिका ने बताया कि शुक्रवार रात वह सोसाइटी में तय जगह पर कुत्तों को खाना खिला रही थीं, तभी सोसाइटी में रहने वाले कमल खन्ना वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के उन पर हमला कर दिया।

38 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। वीडियो में यशिका की चीखें और वहां मौजूद लोगों का हंगामा साफ सुनाई दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
देखें VIDEO-
Sidharth Vihar, Ghaziabad
Fight between a resident and a dog lover woman over feeding dogs in an unauthorised area. It’s really disheartening to see humans beating each other in the name of Dogs. #SupremeCourt failed to find a solution for this menace.pic.twitter.com/lso6OEKwvz— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) August 23, 2025
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देश में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस चल रही है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपना फैसला दिया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील भी की है।
View this post on Instagram


Feeding stray dogs proved costly




