You are currently viewing इन गाड़ियों की RC के लिए नहीं देनी होगी फीस, मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

इन गाड़ियों की RC के लिए नहीं देनी होगी फीस, मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कई तरह की पॉलिसी पहले ही लागू कर रही है, कई रियायतें और इंसेंटिव्स भी दे रही है। FAME-2 पॉलिसी के तहत सरकार ने सब्सिडी को भी बढ़ाया है ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल किफायती कीमत पर मिल सके। अब सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक और राहत का ऐलान किया है।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने बैटरी से चलने वाली गाड़ियों यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट फीस को माफ कर दिया है, यानी अगर आप कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की सोच रहे हैं, चाहे वो टू-व्हीलर है या फोर-व्हीलर, उसके रजिस्ट्रेशन के लिए आपको फीस नहीं देनी है। अगर आपके पास कोई ई-व्हीकल पहले से है तो उसे RC रीन्यूअल के लिए भी आपको अब कोई फीस नहीं देनी है। मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Fee will not have to be paid for RC of these vehicles, Ministry issued notification