You are currently viewing बदल गया Elon Musk का मन, अबकी बार Twitter को खरीद लेंगे!

बदल गया Elon Musk का मन, अबकी बार Twitter को खरीद लेंगे!

नई दिल्ली: एलन मस्क द्वारा कई महीने की कानूनी लड़ाई के बाद टि्वटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों से कंपनी के शेयरों में उछाल आया है। इसके बाद शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। सबसे पहले यह खबर ब्लूमबर्ग न्यूज ने कुछ सूत्रों के हवाले से दी। मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की है। सौदे पर आगे बढ़ने की खबरों के बीच, कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत चढ़कर 47.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गए। इससे शेयरों का कारोबार रोकना पड़ा। खबरों की माने तो मस्क ने ट्विटर को पत्र भेजकर यह सौदा पूरा करने की मंशा जताई है। इस सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी पहले से मिली हुई है।

बता दें कि बीते महीने ट्विटर के एक पूर्व सुरक्षा प्रमुख ने अमेरिकी कांग्रेस में कहा था कि यह सोशल मीडिया मंच कमजोर साइबर सुरक्षा, निजता के खतरों और लाखों फर्जी खातों को नियंत्रित करने की असमर्थता से जूझ रहा है। जानेमाने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ पीटर एम जेटको अपने आरोपों पर दलील पेश करने के लिए सीनेट की न्यायिक समिति के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने कहा था कि ट्विटर जनता, सांसदों और नियामकों को गुमराह कर रहा है तथा यह मंच उद्योगों के सर्वश्रेष्ठ मानदंड से एक दशक से अधिक पीछे है। जेटको के दावे ट्विटर को खरीदने के लिए टेस्ला मालिक एलन मस्क के 44 अरब डॉलर के सौदे से पीछे हटने के प्रयासों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

Elon Musk has changed his mind will buy Twitter this time!