You are currently viewing जालंधर में आज इन पॉश इलाकों में 7 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन

जालंधर में आज इन पॉश इलाकों में 7 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन

जालंधर: जालंधर के ग्रामीण उप-डिविजन जंडूसिंघा के अंतर्गत आने वाले दर्जनों इलाकों के निवासियों को आज भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। गर्मी के सीजन की शुरुआत को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा फीडरों के रखरखाव और मरम्मत का काम शुरू किया गया है, जिसके चलते सुबह से शाम तक बिजली गुल रहेगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरम्मत कार्य के कारण मोतीबाग, सिल्वर सिटी, करोल बाग और मान सिंह नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसके अलावा कोट रामदास, बसंत हिल, चोहकां, लद्देवाली, नंगलशामां, सिटी व्यू और पार्क एवेन्यू सहित आसपास के कई मोहल्लों के लोग भी इस कटौती से प्रभावित होंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत का यह कार्य वीरवार सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान 11 केवी किंग सिटी फीडर, 11 केवी डीआरडीओ फीडर, 11 केवी करोल बाग, 11 केवी यूनिवर्सिटी फीडर, 11 केवी बसंत हिल फीडर और नया चंद्रसेन फीडर पूरी तरह से बंद रहेंगे।

बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी से बचने के लिए इन फीडरों की समय पर मरम्मत करना अनिवार्य है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्य में सहयोग करें और बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

Electricity supply will be interrupted for 7 hours today in these posh areas of Jalandhar