You are currently viewing भूलकर भी Whatsapp पर न भेजें ये तस्वीरें और Video! लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

भूलकर भी Whatsapp पर न भेजें ये तस्वीरें और Video! लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

नई दिल्ली: Whatsapp का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई लोग पॉलिसी को पढ़े बिना ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बता दें इग्नोर करने पर जेल भी हो सकती है। पॉलिसी ब्रेक करने पर आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। लगातार पॉलिसी ब्रेक करने पर पुलिस केस भी दर्ज कर सकती है। जिसका मतलब है कि जेल भी जाना पड़ सकता है।

पॉलिसी के तहत आप कोई भी फोटो या वीडियो शेयर नहीं कर सकते जो समाज के लिए हानिकारक या समाज को विभाजित करे। ऐसा करने पर वॉट्सएप खुद संज्ञान लेते हुए अकाउंट को बैन कर सकता है। वॉट्सएप हर महीने ऐसे ही अकाउंट्स को बैन करता है। पिछले महीने मई में कंपनी ने 16 लाख अकाउंट्स को ब्लॉक किया है। लेकिन सफाई देने के बाद आप अपना अकाउंट फिर चालू कर सकते हैं।

ऐसा करने पर ग्रुप के एडमिन पर भी कार्रवाई हो सकती है। चाइल्ड पोर्न, दंगा भड़काने वाली तस्वीरें और असमाजिक कंटेंट पूरी तरह इस श्रेणी में आता है। अफवाह फैलाना भी अपराध के दायरे में आता है। वॉट्सएप काफी समय से फैक्ट चेक पर काम कर रहा है। गलत पाए जाने पर वॉट्सएप एक्शन लेता है। जो लोग धार्मिक विश्वास को ठेस पहुंचाने या हिसा भड़काने वालों को पुलिस गिरफ्तार करने का भी हक रखती है। यहां तक कि पुलिस के पास ऐसे व्यक्ति को जेल तक भेजने का भी अधिकार होता है। पॉलिसी के हिसाब से यह अपराध की श्रेणी में आता है।

Do not forget to send these pictures and videos on Whatsapp