You are currently viewing “जीतेगा इंडिया” संदेश के साथ Innocent Hearts के पांचों स्कूलों के जिला स्तरीय तथा अंतर सदनीय विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

“जीतेगा इंडिया” संदेश के साथ Innocent Hearts के पांचों स्कूलों के जिला स्तरीय तथा अंतर सदनीय विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

जालंधर (अमन बग्गा): बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वधान में चलाए जा रहे ,दिशा- एक इनिशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्टस के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन , लोहारां ,कैट जंडियाला रोड, नूरपुर एवं कपूरथला रोड) के स्पोर्ट्स के क्षेत्र में जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों तथा अंतर सदनीय मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने एरोबिक, पावर योगा एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री राजीव पालीवाल ने बौरी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में निरंतर किया जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया कि खेलों को बढ़ावा देना आज के समय की आवश्यकता है और युवा पीढ़ी के सामाजिक जागरूकता तथा सर्वांगीण विकास के लिए उनके उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विद्यार्थियों को और अधिक पारंगत बनाने के लिए इनोसेंट हार्ट , लोहारां में स्पोर्ट्स हब बनाया गया है जहां इंटरनेशनल स्टैंडर्ड शूटिंग रेंज, (एंटी इंजरी सर्फेसिंग) बास्केटबॉल कोर्ट सोकर टेबल, एयर हॉकी टेबल, सेल्फ डिफेंस , योगा विद मेडिटेशन जोन की व्यवस्था की गई है, इन खेलों को सीखने के लिए योग्य व प्रशिक्षित कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है।

पुरस्कार समारोह के दौरान डायरेक्टर सी एस आर डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी ने पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

District level and inter-house winning players of the five schools of Innocent Hearts awarded with the message “Jeetega India”