You are currently viewing एमकॉम की परीक्षा में DIPS की कोमल ने पाया पहला स्थान

एमकॉम की परीक्षा में DIPS की कोमल ने पाया पहला स्थान

जालंधर (अमन बग्गा): जीएनडीयू द्वारा जारी किए जा रहे विभिन्न परीक्षा परिणामों में डिप्स के विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन करके अच्छे अंक हासिल कर रहे है। कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने बताया कि एमकॉम पहले सेमेस्टर में कोमल ने 74.18 प्रतिशत अंक के साथ पहला, निशा ने 71.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, शिवांगी ने 73.9 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

एमकॉम तीसरे सेमेस्टर में सोनिया ने 73 प्रतिशत अंक के साथ पहला,किरनदीप कौर ने 70 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, प्रिया ने 69.45 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।बीकॉम तीसरे सेमेस्टर में सुखमनप्रीत कौर ने पहला, हरप्रीत ने दूसरा, अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया।परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले सारे विद्यार्थियों को कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया और इसी तरह मेहनत करते हुए आनी वाली परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

DIPS’s Komal got first position in M.Com exam