
सिडनी: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ पहला स्टेडियम कॉन्सर्ट एक बड़े विवाद में घिर गया है। आरोप है कि इस कॉन्सर्ट में सिख धर्म के धार्मिक प्रतीक ‘किरपाण’ धारण करने वाले श्रद्धालुओं को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। इस वजह से हजारों रुपये की टिकट खरीदने के बावजूद कई सिख प्रशंसकों को निराश होकर लौटना पड़ा।
यह कॉन्सर्ट पश्चिमी सिडनी के पैरामाटा स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 25,000 दर्शक पहुंचे और शो हाउसफुल रहा। दर्शकों में बड़ी संख्या पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों की थी।

सिडनी निवासी परमवीर सिंह बिमवाल और उनकी पत्नी सोना बिमवाल ने इस कॉन्सर्ट के लिए 200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रति व्यक्ति (करीब 11,000 रुपये) में टिकट खरीदे थे। परमवीर सिंह, जो रीढ़ की चोट से पीड़ित होने के बावजूद शो देखने पहुंचे थे, उन्हें सुरक्षा जांच के दौरान रोक लिया गया।
जब मेटल डिटेक्टर से जांच हुई, तो उनके किरपाण का पता चला। सुरक्षा कर्मियों ने परमवीर से कहा कि वे अपना किरपाण उतारकर एक बॉक्स में रख दें और शो खत्म होने के बाद वापस ले लें।
परमवीर सिंह ने इसे अपने धार्मिक विश्वास का अपमान समझा और उन्होंने बिना कॉन्सर्ट देखे ही वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने इसका विरोध भी किया, जिस पर उन्हें बाहर कर दिया गया।
परमवीर ने निराशा जताते हुए कहा, यह पहली बार है जब किरपाण के कारण हमें कहीं प्रवेश से रोका गया हो। हमने पहले भी कई सार्वजनिक स्थानों, फुटबॉल मैचों और स्कूलों में किरपाण के साथ प्रवेश किया है, कभी कोई समस्या नहीं हुई। लेकिन यह बेहद निराशाजनक है कि दिलजीत दोसांझ जैसे एक सिख कलाकार के कॉन्सर्ट में ऐसा हुआ।
उनकी पत्नी सोना बिमवाल ने बताया कि उन्हें न तो टिकट का रिफंड मिला और न ही आयोजकों की तरफ से कोई आधिकारिक संदेश या संपर्क किया गया। उन्होंने कहा, “हम रात आठ बजे तक इंतजार करते रहे, फिर खुद ही वापस लौट आए।” इस घटना से सिख समुदाय के दर्शकों में भारी नाराजगी है।
View this post on Instagram


Diljit Dosanjh’s Sydney concert sparks








