You are currently viewing MS धोनी की लाडली ने प्यारी आवाज में गाया कृष्ण भजन, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

MS धोनी की लाडली ने प्यारी आवाज में गाया कृष्ण भजन, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कृष्ण भजन गाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। जिवा धोनी अपने पापा से कम छोटी सेलिब्रिटी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके भी करोड़ों फैन्स हैं। अब जिवा के मलयाली भाषा गाए इस भजन को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

जिवा धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से इस खूबसूरत और क्यूट वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैन्स लिख रहे हैं कि उन्हें भी अपने पिता की तरह ही सिंगिंग टैलेंट मिला है। जिवा अक्सर मैच के दौरान भी स्टेडियम में रहती हैं और फैन्स का दिल अपनी नटखट अदाओं से जीत लेती हैं। आप भी सुनिए जिवा धोनी की प्यारी-सी आवाज में यह कृष्ण भजन-

View this post on Instagram

Singing mode !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

बता दें कि इससे पहले धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह ‘जब कोई बात बिगड़’ जाए गाना गा रहे थे। यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आया था।