
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर आज सुबह से ही उनके निधन की कई भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इसी बीच, उनके परिवार ने इन खबरों का खंडन किया है। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया है कि उनके पिता ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है।
ईशा देओल ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा, “सोशल मीडिया झूठी खबरें फैलाने में बहुत तेज है। मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता दें। सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता धर्मेंद्र को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत नासाज होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पूरा देओल परिवार उनके साथ मौजूद है।
कल, दिग्गज अभिनेता का हालचाल जानने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अस्पताल पहुंचे थे। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान, अमीशा पटेल और गोविंदा शामिल थे, जिन्होंने अस्पताल जाकर धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
View this post on Instagram


Dharmendra’s death news is a rumour








