You are currently viewing दिल्ली सीएम केजरीवाल की व्यापारियों से गुप्त मीटिंग, किसानों ने हाईवे पर AAP प्रमुख के बोर्ड फाड़े

दिल्ली सीएम केजरीवाल की व्यापारियों से गुप्त मीटिंग, किसानों ने हाईवे पर AAP प्रमुख के बोर्ड फाड़े

जालंधर (PLN-Punjab Live Punjab) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जालंधर दौरे पर आए हुए हैं। कल उन्होंने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका और देश के विकास के लिए प्रार्थना की थी। आज अरविंद केजरीवाल जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित बाथ कास्टल रिसोर्ट में शहर के व्यापारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी में तैनात मुलाजिम ने किसानों को अपशब्द बोले, जिसके बाद किसानों ने अरविंद केजरीवाल के सारे बोर्ड फाड़ दिए।

अरविंद केजरीवाल आज शहर के 500 व्यापारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। मीटिंग में मीडिया को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर भी मंदिर पहुंचे थे। उनके साथ सांसद भगवंत मान भी मौजूद थे। मंदिर में माथा टेकने के बाद अरविंद केजरीवाल रेडिसन होटल के लिए रवाना हो गए थे।

Delhi CM Kejriwal secret meeting with traders farmers tore AAP chief boards on the highway