You are currently viewing दलित नेता चंदन ग्रेवाल अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने करवाया ज्वाइन, बढ़ सकती हैं कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें
Dalit leader Chandan Gawwal joins the Akali Dal, Sukhbir Badal joins the twin, the difficulties of the Congress candidate

दलित नेता चंदन ग्रेवाल अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने करवाया ज्वाइन, बढ़ सकती हैं कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें

जालंधरः दलित नेता चंदन ग्रेवाल ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। मंगलवारो को जालंधर पहुंचे शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। चंदन ग्रेवाल के अकाली दल में शामिल होने के साथ ही जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संतोख चौधरी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। जिसका उन्हें नुक्सान उठाना पड़ सकता है। वहीं अकाली-भाजपा उम्मीदवार चरणजीत अटवाल को इसका सीधा लाभ मिलेगा। क्योंकि चंदन दलितों के बीच खासी पैठ रखते हैं और उनके पास समर्थकों की एक बड़ी तादाद है।

जिक्रयोग्य है कि कुछ दिनों पहले चंदन ग्रेवाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद कांग्रेस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया था कि चंदन ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है लेकिन चंदन ने इससे साफ इनकार कर दिया था। बता दें कि पहले चंदन ग्रेवाल आम आदमी पार्टी में थे और उन्होंने करतारपुर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गये थे।