
हरिद्वार: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ स्थित विश्व प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर परिसर में आज सुबह भारी भीड़ के कारण भीषण भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुँच गए हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है।
घटना की पुष्टि करते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त, विनय शंकर पांडे ने बताया, “हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है। मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।” प्रशासन के अनुसार, हादसे की प्रारंभिक वजह मंदिर में क्षमता से अधिक भीड़ का होना है।
उल्लेखनीय है कि मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के तीन प्रमुख सिद्धपीठों में से एक है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है और यहाँ पहुँचने के लिए श्रद्धालु रोपवे (उड़न खटोला) या पैदल सीढ़ियों का उपयोग करते हैं। माँ मनसा देवी को इच्छाओं की पूर्ति करने वाली देवी माना जाता है, जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। विशेषकर नवरात्रि और अन्य त्योहारों पर यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है।
View this post on Instagram
Crowd went out of control at Haridwar




