You are currently viewing Swami Mohan Dass Model School में शिल्प कला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन

Swami Mohan Dass Model School में शिल्प कला प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन

जालंधर (अमन बग्गा): स्वामी मोहनदास मॉडल स्कूल में आज कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक शिल्प कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जहां विद्यार्थियों ने पेंटिंग, कोलाज में रंग भरे तथा बेकार वस्तुओं से सर्वोत्तम वस्तुएं बनाकर अपनी प्रतिभा का बहुत सुंदर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता ने उनकी रचनात्मकता और उनकी कलात्मक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद की। स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनके संपूर्ण विकास के लिए उनमें छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए उनका मार्गदर्शन किया।

Craft competition organized in Swami Mohan Dass Model School, students showcased their talent beautifully