You are currently viewing महंगाई का एक और झटका, CNG के दाम बढ़े; आज सुबह से लागू हुईं नई कीमतें

महंगाई का एक और झटका, CNG के दाम बढ़े; आज सुबह से लागू हुईं नई कीमतें

नई दिल्ली: आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भले ही पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में इजाफा हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी के दामों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है।

ये नई कीमतें आज यानी 16 नवंबर, रविवार की सुबह 6 बजे से ही लागू कर दी गई हैं। इस फैसले से सीएनजी कार मालिकों का सफर थोड़ा महंगा हो गया है, वहीं इसका बड़ा असर ऑटो चालकों की कमाई पर भी पड़ने की आशंका है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शनिवार की देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट के जरिए कीमतों में इस बढ़ोतरी (CNG Price Hike) की घोषणा की।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न शहरों में सीएनजी की नई दरें लागू कर दी गई हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा (GA) में सीएनजी की कीमतें 84.70 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 85.70 रुपये प्रति किलो कर दी गई हैं। इसी तरह, हापुड़ को छोड़कर, गाजियाबाद (GA) में भी सीएनजी अब 84.70 रुपये प्रति किलो के बजाय 85.70 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलेगी। वहीं, कानपुर (GA) में सीएनजी के दाम 87.92 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 88.92 रुपये प्रति किलो कर दिए गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

CNG prices increased