CM मान ने खोला राहत का पिटारा, बाढ़ पीड़ितों को इतने रुपए प्रति एकड़ मुआवजे का ऐलान; ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ पॉलिसी को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की जनता के लिए कई बड़े राहत भरे ऐलान किए हैं। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, एक बहुप्रतीक्षित ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ पॉलिसी को भी हरी झंडी दे दी गई है।

बैठक के बाद अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने एक भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, मैं अस्पताल के कमरे में बैठकर भी हर समय पंजाबियों की चिंता करता हूं और जल्द ही ठीक होकर उनके बीच लौटूंगा। उन्होंने बताया कि सभी मंत्रियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस दुख की घड़ी में वे जनता के बीच जाकर उनकी हर संभव मदद करें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए खराब हुई फसलों के लिए 20 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही, बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए घरों का सर्वे करवाकर प्रत्येक पीड़ित को हुए नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। इन राहत उपायों के अलावा, कैबिनेट ने एक बड़े नीतिगत फैसले के तहत बहुप्रतीक्षित ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ पॉलिसी को भी अपनी मंजूरी दे दी है।

अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार दुख की इस घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

You cannot copy content of this page