
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को उस समय स्तब्ध रह गईं, जब सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर चल रही साप्ताहिक ‘जन सुनवाई’ के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, लगभग 35 वर्षीय हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री को एक कागज दिया और जैसे ही वह उसे देख रही थीं, उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने मुख्यमंत्री के बाल खींचने का भी प्रयास किया और उनके साथ गाली-गलौज भी की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत हरकत में आते हुए हमलावर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “यह एक बेहद निंदनीय घटना है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इस तरह की चूक एक गंभीर मामला है। पुलिस को गहन जांच कर सच सामने लाना चाहिए।”
फिलहाल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुरक्षित हैं और घटना के बाद की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इस खबर पर आगे की अपडेट्स का इंतजार है।
View this post on Instagram

Chief Minister attacked during public




