You are currently viewing चौधरी के नामांकन में कैप्टन के आने से बदले चुनावी समीकरण, कांग्रेस हुई एकजुट, कांग्रेस भवन पहुंचे आब्जर्वर, हाईकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट
Chaudhary's nomination, instead of the arrival of the Captain, the electoral equation, the Congress will unite, the Congress will reach the Observer, the high command

चौधरी के नामांकन में कैप्टन के आने से बदले चुनावी समीकरण, कांग्रेस हुई एकजुट, कांग्रेस भवन पहुंचे आब्जर्वर, हाईकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

जालंधरः कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह के नामांकन में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल होने के बाद जालंधर में चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं तथा बिखर रही कांग्रेस फिर से एकजुट हो गई है। एक तरफ मोहिंदर सिंह केपी की नाराजगी दूर हुई तो दूसरी तरफ हाईकमान की ओर से भेजे गए ऑब्जर्वर भी पूरे सियासी माहौल पर नजर बनाए हुए हैं|

Chaudhary's nomination, instead of the arrival of the Captain, the electoral equation, the Congress will unite, the Congress will reach the Observer, the high command

बदलते चुनावी समीकरणों की जानकारी और हालात का जायजा लेने के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिल्ली से भेजे गए ऑब्जर्वर नरेश कुमार और चंडीगढ़ से भेजी गई ऑब्जर्वर सुरभि वर्मा ने कांग्रेस जिला प्रधान बलदेव सिंह देव से कांग्रेस भवन में मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र की चल रही गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए| बलदेव सिंह देव से जानकारी हासिल करने के बाद नरेश कुमार कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह से मिलने गए|

नरेश कुमार के साथ महेंद्र सिंह के पी भी कांग्रेस भवन आए थे| दोनों आब्जर्वर ने जिला प्रधान से चुनाव को लेकर तैयार की गई रणनीति के बारे में जानकारी ली| जिला प्रधान ने उन्हें बताया कि वह अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रहे हैं| पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की भी उन्होंने जानकारी दी|