
चंडीगढ़: पंजाब में मौसम का मिजाज फिलहाल मिला-जुला बना हुआ है। जहां अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहने से दिन में राहत है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिरने के कारण रातें और सुबहें सर्द हो गई हैं। शनिवार को राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में भी मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और बारिश की संभावना न के बराबर है।मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.2°C की मामूली बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य स्तर के करीब है। राज्य का सबसे अधिकतम तापमान बठिंडा में 30.1°C दर्ज किया गया।

इसके विपरीत, औसत न्यूनतम तापमान में 0.4°C की गिरावट दर्ज की गई है, और यह सामान्य से 2.6°C नीचे चला गया है, जिससे ठंडक बढ़ी है।
आगामी सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क और अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। उत्तरी और पूर्वी जिलों में तापमान 24-26°C और राज्य के बाकी हिस्सों में 26-28°C के बीच रहने का अनुमान है। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में पारा 6-8°C के बीच, जबकि अन्य हिस्सों में 8-10°C के बीच रहेगा।
कुल मिलाकर, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। इससे लोगों को ठंड का आभास तो होगा, लेकिन अभी कड़क सर्दी पड़ने की संभावना नहीं है।
View this post on Instagram


Change in weather in Punjab








