You are currently viewing कैप्टन को सिरोपा नहीं पहना पाया ये कांग्रेसी नेता तो फूट-फूट कर रोने लगा, बोला बेइज्जती हो गई
Captain could not wear a syrupa, this Congress leader began to cry and cry, he became irate

कैप्टन को सिरोपा नहीं पहना पाया ये कांग्रेसी नेता तो फूट-फूट कर रोने लगा, बोला बेइज्जती हो गई

मोहालीः चंडीगढ़ में सीएम की कोठी से 5 किलोमीटर दूर गांव चाहरमाजरा में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ‘पंजाब दी गल, कैप्टन दे नाल’ प्रोग्राम के लाेगों से बात कर रहे थे। चौपाल में आए एक कांग्रेसी नेता ने कैप्टन को जब सिरोपा भेंट करना चाहा तो उसे ऐसा नहीं करने दिया गया। इस बात पर नाराज होकर वह कांग्रेसी नेता रोने लगा।

कार्यक्रम में आए गांव पेंतपुर का रविंदर सिंह रवि जो कांग्रेस का ब्लॉक समिति मेंबर रहा चुका है, भी आया हुआ था। उन्होंने कैप्टन को सिरोपा भेंट करना चाहा, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। जब रविंदर की कैप्टन से बात करने की बारी आई तो वे जगमोहन सिंह कंग की तरफ हाथ करके बोले कि मैं कैप्टन साहब को सिरोपा देना चाहता था, लेकिन कंग ने ऐसा नहीं करने दिया। आज हमारी बहुत बेइज्जती हुई है। हम गरचा ग्रुप के समर्थक हैं, इसलिए हमारे साथ ऐसा किया गया। यह बात कहकर रविंदर फूट-फूट कर रोने लगा। कैप्टन ने रविंदर को अपने पास बुलाया। चारपाई पर बैठाया और समझाया। इस पर वह बात मान गया।
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ऐसा वाकया कई बार देखा गया है कि पूर्व विधायक जगमोहन सिंह कंग के खिलाफ कई कांग्रेसी समर्थकों की ओर से विरोध जताया गया है। प्रचार के दौरान के दो दिन पहले कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और जगमोहन सिंह कंग के बीच गर्मागर्मी हो गई थी जब एक समर्थक का सम्मान किया जा रहा था।