आगरा: उत्तर प्रदेश के ताज नगरी आगरा में जूता कारोबारियों के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इंवेस्टिगेशन विंग ने शहर के तीन जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर विभाग ने एकसाथ कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी मिली है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं। अंदर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें बेड और अलमारी में नोट बिछे हुए दिखाई दे रहे थे।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे के दौरान आसपास के घरों से भी कोई बाहर निकलकर नहीं आया। नोटों के बंडल गद्दों में भरे थे। अफसरों ने नोट गिनने की मशीन मंगाई है। साथ ही कई डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। जिनमें टैक्स चोरी की बात सामने आई है। आयकर विभाग ने इनकम टैक्स हेर-फेर मामले में यह कार्रवाई की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंवेस्टिगेशन विंग की 12 से ज्यादा टीमें इस कार्रवाई में लगी हुई हैं। कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में जमीन में निवेश, सोने की खरीद की जानकारी भी मिली है। इनर रिंग रोड के पास कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया है। अलग-अलग कारोबारियों के छापा मारने के बाद करीब 60 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है।
अधिकारियों के पास सबसे ज्यादा 500 रुपये के नोट मिले थे। अधिकारियों ने पहले हाथों से नोटों की गिनती की। लेकिन जब नोटों का पहाड़ लग गया तो फिर नोट गिनने के लिए कुछ मशीनें मंगवाईं। रात में 10 से ज्यादा नोट गिनने की मशीनें मंगाई गई थी।

Bundles of notes were hidden in the bed cupboard, IT raided the premises of shoe traders; 60 crore cash recovered




