You are currently viewing जमीन गिरवी रख खरीदी दुल्हन, सुहागरात पर जब खुली पोल तो परिवार के पैरों तले खिसक गई जमीन; अस्पताल में हुआ खुलासा

जमीन गिरवी रख खरीदी दुल्हन, सुहागरात पर जब खुली पोल तो परिवार के पैरों तले खिसक गई जमीन; अस्पताल में हुआ खुलासा

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए अपनी तीन बीघा ज़मीन गिरवी रख दी और 50 हज़ार रुपये में एक ‘दुल्हन खरीदी’। लेकिन जब दुल्हन की सच्चाई सामने आई, तो दूल्हे समेत पूरे परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। दुल्हन न सिर्फ किन्नर निकली, बल्कि वह नाबालिग भी पाई गई।

जानकारी के अनुसार, छतरपुर के एक गांव में रहने वाले शुकरू अहिरवार (मूलतः हरियाणा निवासी) अपने बेटे की शादी न हो पाने के कारण परेशान थे। उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। इसी बीच, एक रिश्तेदार ने उन्हें छत्तीसगढ़ से 50 हज़ार रुपये में दुल्हन लाने का प्रस्ताव दिया। बेटे की शादी की आस में शुकरू ने अपनी तीन बीघा ज़मीन गिरवी रखकर 50 हज़ार रुपये का इंतज़ाम किया।

शुकरू अहिरवार ने बताया कि उन्होंने न सिर्फ दुल्हन ‘खरीदने’ के लिए 50 हज़ार रुपये दिए, बल्कि शादी-ब्याह के इंतजाम में भी 80 हज़ार रुपये अलग से खर्च किए। बड़े अरमानों के साथ बेटे की शादी की गई।

मुसीबत तब शुरू हुई जब शादी के बाद दुल्हन दूल्हे से दूर-दूर रहने लगी। परिवार वालों ने इसे नई दुल्हन का संकोच समझा। मगर अगले ही दिन दुल्हन ने घर जाने की ज़िद शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब वह एक रात बिना बताए घर से कहीं चली गई और रात भर गांव की एक पहाड़ी के पीछे छिपी रही।

दुल्हन की इन हरकतों से गांव वालों को शक हुआ। परिवार पहले तो बदनामी के डर से मामले को दबाता रहा, लेकिन गांव वालों ने जब दुल्हन को देखा तो उन्हें शक हुआ। वे उसे तुरंत जांच के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दुल्हन असल में एक किन्नर है और उसकी उम्र भी कम है (नाबालिग है)।

यह सुनते ही परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दूल्हे के पिता शुकरू ने रोते हुए कहा, “हमारे बड़े बेटे की शादी पहले ही हो चुकी है, वह अलग रहता है। छोटे बेटे की शादी के लिए हमने ज़मीन गिरवी रखकर पैसों का बंदोबस्त किया, मगर दुल्हन किन्नर निकली। अब हमारी पूरे समाज और गांव में बदनामी हो रही है।”

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और उस रिश्तेदार की तलाश की जा रही है जिसने यह ‘सौदा’ कराया था। यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Bride bought by mortgaging land