
Bomb Blast in Delhi Today News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक कार में धमाका होने से हड़कंप मच गया। यह इलाका हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। धमाके के बाद कार में आग लग गई और घना धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इलाके को सुरक्षा के मद्देनज़र घेर लिया गया है और जांच जारी है।
इस धमाके में अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ब्लास्ट से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, उसे देखकर यह सामान्य धमाका नजर नहीं आ रहा है.फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
दिल्ली धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और IB चीफ से बात की है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी धमाके के बारे में जानकारी ली.मौके पर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम पहुंच गई है.
दिल्ली स्पेशल सेल मुख्य रूप से आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच करती है.यह राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही गंभीर अपराधों को रोकने, उनका पता लगाने और उनकी जांच करने के लिए जिम्मेदार है. इसमें आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करना, स्लीपर सेल को खत्म करना और आतंकवादी समूहों के प्रभाव को कम करना शामिल है.



Blast Near Delhi’s Red Fort: 8 Dead, 16 Injured in High-Security Zone.Car Explosion Terror Angle Heavy Security Deployed as Death Toll Reaches Eight









