नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए आज 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधी नगर और गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई।
अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मुकाबले अपनी तेजतर्रार नेता एवं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को फिर उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को उनकी परम्परागत सीट गांधी नगर टिकट नहीं दिया गया है।
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर से नागपुर और महेश शर्मा को गौतम बुद्ध नगर से पार्टी ने टिकट दिया है। अभिनेत्री हेमामालिनी मथुरा से फिर किस्मत आजमाएंगी।
मुख्य उम्मीदवार:
उत्तर प्रदेश
वाराणसी- नरेंद्र मोदी
गांधीनगर- अमित शाह
लखनऊ- राजनाथ सिंह
नागपुर- नितिन गडकरी
अमेठी- स्मृति ईरानी
मुजफ्फरनगर- संजीव बाल्यान
गाजियाबाद- वीके सिंह
गौतमबुद्ध नगर- महेश शर्मा
मथुरा- हेमा मालिनी
आगरा- एसपी सिंह बघेल
उन्नाव- साक्षी महाराज
बागपत-सत्यपाल सिंह
अलीगढ़- सतीश गौतम
एटा- राजवीर सिंह
गाजीपुर- मनोज सिन्हा
हरदोई- जयप्रकाश रावत
मुरादाबाद- कुंवर सर्वेश सिंह
फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चहल
बदायूं- संगमित्रा मौर्य
छत्तीसगढ़
सरगुजा- रेणुका सिंह
रायगढ़- गोमती सहाय
जांजगीर चांपा- गुहाराम अजगले
कांकेर- मोहन मंडावी
जम्मू-कश्मीर
जम्मू- जुगल किशोर
ऊधमपुर- डॉ. जितेंद्र सिंह
अनंतनाग- सोफी यूसुफ
श्रीनगर- खालिद जहांगीर
राजस्थान
बीकानेर- अर्जुन मेघवान
जयपुर ग्रामीण- राज्यवर्धन राठौड़
टोंक-सवाई माधोपुर- सुखबीर सिंह जौनपुरिया
अजमेर- भगीरथ चौधरी
भीलवाड़ा- सुभाष चंद्र
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
जालौर- देवी मानसिंह पटेल
उदयपुर- अर्जुन लाला मीणा
चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
कोटा- ओम बिड़ला
झालावाड़- दुष्यंत सिंह
पूरी सूची