नई दिल्ली: चंडीगढ़ में मतदान करने पहुंचे बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता किरण खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चंडीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर अपनी वोट डालने जाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में किरण खेर और उनके पति बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को मीडिया ने घेर रखा है। लेकिन तभी किरण खेर का संतुलन बिगड़ता है और वे जमीन पर गिर जाती हैं। सभी लोग उन्हें उठाते हैं। किरण खेर उठती हैं और उसके बाद मीडिया से मुखातिब होती हैं और कहती हैं कि ‘प्लीज डोंट रिकॉर्ड दिस…’ किरण खेर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर किरण खेर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं। किरण खेर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट से जीत दर्ज की थी। किरण खेर का मुकाबला कांग्रेस के नेता पवन बंसलसे है. चंडीगढ़ सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन हाल में किरण खेर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।