You are currently viewing पंजाब: मंत्री के गढ़ में AAP को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल

पंजाब: मंत्री के गढ़ में AAP को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल

खन्ना: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र में उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि खन्ना से ‘आप’ विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में इन सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में सबसे प्रमुख नाम ‘आप’ के सेवानिवृत्त कर्मचारी विंग के संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह ग्रेवाल का है। उनके साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर शर्मा, तरिंदर गिल, वरिंदर सिंह बरन, पूर्व यूथ विंग अध्यक्ष राज कुमार जस्सल, एडवोकेट सोहन सहोता और भूपिंदर सिंह नंबरदार ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इन सभी नेताओं ने अपना इस्तीफा ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा को भेज दिया है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि पार्टी में उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था और उचित मान-सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके चलते वे पार्टी छोड़ रहे हैं।

लक्ष्मण सिंह ग्रेवाल ने कहा, “मैंने 2022 के विधानसभा चुनाव में कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर काम किया और पार्टी की जीत के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन सरकार बनने के बाद किसी ने हमारी सुध नहीं ली। आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं है।”

नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि इनका कांग्रेस में आना पार्टी के लिए बेहद उत्साहजनक है और इसका असर पूरे पंजाब में देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘आप’ के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे, क्योंकि वे वहां घुटन महसूस कर रहे हैं। मंत्री के अपने ही क्षेत्र से इतने नेताओं का पार्टी छोड़ना स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Big setback to AAP in minister