नई दिल्ली: भारतीय रेल बोर्ड में रेल में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 प्रतिशत तक कमी करने का ऐलान किया है। रेलवे ने कहा कि यह निर्णय उन ट्रेनों में डिस्काउंट फेयर स्कीम का हिस्सा था, जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50% से कम सीटें भऱ पा रही हैं।
ट्रेनों में सीटों के अधिकतम उपयोग के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने कहा कि उसने एसी सिटिंग वाली ट्रेनों में डिस्काउंट फेयर स्कीम शुरू करने के लिए जोनल रेलवे को अधिकार सौंपने का निर्णय लिया है।

रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, यह योजना अनुभूति और विस्टाडोम कोच सहित एसी सीटिंग सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में लागू होगी। रेलवे ने बताया कि, इस योजना के तहत मूल किराये पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। अन्य शुल्क जैसे रिजर्वेशन फीस, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी, आदि, जो भी लागू हो, उन्हें अलग से लगाया जाएगा। ऑक्यूपेंसी के आधार पर किसी या सभी वर्गों में छूट प्रदान की जा सकती है।
Ludhiana police solve triple murder case in 12 hours accused arrested








